ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पार्षद, अध्यक्ष, महापौर के मासिक मानदेय मे 12 साल बाद हुई बढ़ोतरी 2010 मे मानदेय 5 हज़ार से बढ़कर 11,000 हुआ था |

भोपाल :(नुजहत सुल्तान ) मध्यप्रदेश के नगर निगमों मे महापौर, पार्षद, और नगरपालिका – नगर परिषद के अध्यक्षों का मासिक मानदेय 12 साल बाद दोगुना कर दिया गया हैं | जहां 10 लाख से ज़्यादा आबादी हैं वहां महापौर को मासिक आय 11 हज़ार रुपए मानदेय और 2500 रुपए सत्कार भत्ता मिलता हैं इसमे बढ़ोतरी करते हुए मानदेय 22,000 रुपए और सत्कार भत्ता 5000 रुपए मिलेगा | इस हिसाब से महापौर को अब 13,500 रु. से बढ़कर 27,000 रु. मिलेंगे | इसी तरह अध्यक्ष का मानदेय 9 हज़ार से बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया गया हैं, उन्हे 2800 रु. भत्ता मिलेगा | निगमों के पार्षदों को जो अभी 6,000 रुपए मिलते हैं उन्हें बढ़ाकर 12 हज़ार रुपए मानदेय मिलेगा | इसी तरह बैठक के दौरान उन्हें 225 की जगह 450 रुपए मिलेंगे | इससे पहले 2010 में इन जनप्रतिनिधियों का मानदेय 5 हज़ार से बढ़कर 11,000 रुपए हुआ था | बढ़े हुए मानदेय के भुगतान पर 1 करोड़ 75 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा अभी तक 2010 के नियमों के हिसाब से 10 लाख से ऊपर की जनसंख्या और 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों के महापौर का मानदेय समान था, अब नए नियमों के हिसाब से दस लाख से कम आबादी वाले निकायों के महापौर का मानदेय कितना किया जाए यह अभी तय नहीं हुआ हैं | नगरीय निकायों के लिए भी खुशी की खबर हैं, सफाई कर्मचारियों की मौत पर दुर्घटना बीमा 2 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए होगा | अभी तक जो गरीब जहां रह रहा हैं  उसे वहीं पट्टा मिलेगा सभी जगह दीनदयाल रसोई शुरू होगी शहर को कचरामुक्त बनाने में 5 साल में 4900 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com