ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दिन मे दो बार पानी सप्लाई के कारण 2 साल से रोज 2 लाख लीटर पानी हो रहा बर्बाद |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )जल ही जीवन हैं यह सत्य हैं प्रदेश में कहीं लोग एक एक बूंद को तरस रहे हैं तो कहीं लाखो लीटर पानी बर्बाद हो रहा हैं यही नज़ारा बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में देखने को मिला | दरअसल बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी मे सुबह 4 बजे और सुबह 8 बजे दो बार पानी सप्लाई किया जाता हैं वहां रहने वाले लोग अपनी ज़रूरत का पानी सुबह 8 बजे ही भरकर रख लेते हैं और सुबह 4 बजे सप्लाई होने  वाला पानी फिजूल बहता रहता हैं |  यह सिलसिला करीब पिछले 2 साल से चल रहा हैं लगभग 1300 लोगो की ज़रुरत का पानी इसी तरह बर्बाद हो जाता हैं | नर्मदा जल की सप्लाई जब से यहाँ शुरू हुई हैं तभी से ये समस्या आ रही हैं | इस संबंध में यहां के रहवासियों ने नगर निगम के अफसरों से कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई | इस कॉलोनी में करीब 1200 मकान हैं जिनमे से 600 मकान ऐसे हैं जिनको नगर निगम दो बार पानी सप्लाई करता हैं उमा शंकर तिवारी ने बताया कि नीचे के टैंक की रिपेरिंग करवाकर उसे साफ करवा दिया गया हैं यदि उसमें एक पंप लगवा दिया जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं | सप्लाई सुबह 6 बजे और 8 बजे की जा सकती हैं इधर निगम अफसरों का मानना हैं कि सप्लाई  रोकी तो नहीं जा सकती लेकिन पानी सप्लाई का समय ज़रूर बदला जा सकता हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com