ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : घर में चार्जिंग पर लगी ई - व्हिकल बैटरी में हुआ ब्लास्ट, महिला, बच्चा झुलसा |                 शिवपुरी : बैंक ने महिला के खाते से दूसरी महिला को 1.15 लाख दिए, केस दर्ज |                 शिवपुरी : चार साल की बच्ची घर में बने पानी के टैंक में डूबी, मौत |                मंदसौर : बात करने से मना किया तो युवकों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण |                रीवा : चोरी के शक में नाबालिग की कर दी पिटाई, घायल नाबालिग की अस्पताल में मौत |                खरगोन : खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी की मौत |                खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय का बाबू 7 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार |                  
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिन के लिए टली |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के सवा लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बुधवार से प्रस्तावित काम बंद हड़ताल 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं | महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के अलग अलग शहरों से आए स्वास्थ्यकर्मी मुख्यमंत्री से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन उनको जेपी अस्पताल में ही रोक दिया गया | देर रात तक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले तमाम संगठनों  के पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री से मिले  |  कई दौर की चर्चा के बाद महासंघ ने हड़ताल को 10 दिन के लिए स्थगित करने पर सहमति दी | हालांकि, इन 10 दिनों के बाद अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो स्वास्थ्य कर्मचारी 31 दिसंबर से फिर से हड़ताल करने पर उतारू हो जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com