ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
क्राइम ब्रांच ने 114 सायबर अपराधी सहित 427 आरोपियों को हिरासत में लिया हैं |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )राजधानी की क्राइम ब्रांच ने इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक आरोपियों को अलग-अलग अपराध के मामले में पकड़ा हैं इनमें सबसे ज़्यादा सायबर अपराध से जुड़े हैं क्राइम ब्रांच ने इस साल नकबजनी और एनडीपीएस में अच्छी कार्रवाई कर नाम कमाया हैं | नकबजनी से करीब दो करोड़ रु. का माल बरामद किया हैं क्राइम ब्रांच ने इस साल बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं एक साल मे क्राइम ब्रांच ने भोपाल, मध्यप्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से 427 आरोपियों को पकड़ा हैं | जिसमे 114 अपराधी सायबर क्राइम से जुड़े हैं |  अपराध के बदलते तरीकों के बाद सायबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा हैं |  इनमें ओटीपी ,ऑनलाइन, एप के जरिए फ्रॉड के मामले सामने आए हैं इसके बाद सायबर क्राइम में 45 मामले दर्ज किए गए हैं कुछ मामलों को जांच के लिए थाना क्षेत्र में भेजा गया हैं | साइबर क्राइम के अधिकतर अपराधी दिल्ली या दूसरे शहरों से गिरफ्तार किए गए हैं | वहीं मादक पदार्थों की तस्करी के 12 केस दर्ज किए गए हैं उसमें चरस, गांजा, दो कार, तीन बाइक जब्त की गई हैं  आबकारी एक्ट के तहत भी क्राइम ब्रांच ने 12 केस दर्ज कर 23 आरोपियों को पकड़ा उनके पास से 9 लाख रु. कीमत की 613 लीटर अंग्रेज़ी और 407 लीटर देशी शराब जब्त की हैं | इस साल अब तक क्राइम ब्रांच ने आठ करोड़ रुपए का माल और नगदी जब्त की हैं |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com