ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर निगम परिषद की बिना मंजूरी लिए रख दिया अब्बास नगर सड़क का नाम, शहीद भगत सिंह मार्ग |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )वार्ड 1 के गांधी नगर क्षेत्र के अब्बास नगर सड़क का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह रख दिया हैं | विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को नई बनी हुई इस सड़क के उदघाटन के साथ उसके बदले हुए नाम का बोर्ड भी लगवा दिया हैं | सड़क का नाम बदलने के लिए नगर-निगम परिषद की मंजूरी भी नही ली गई विधायक का कहना हैं कि  यहां  रह रहे लोगों ने सड़क का नाम बदलने के लिए अनुरोध किया था | इस कारण बिना मंजूरी के नाम बदल दिया लेकिन अब परिषद की मंजूरी की औपचारिकता को जल्द ही पूरा कर लेंगे | यहां के लोगों ने अब्बास नगर बस्ती का नाम बदलने के लिए भी आवेदन दिया हैं | इसका नाम शहीद अशफाक़ अहमद रखने का कहा हैं दरअसल शहीद अशफाक़ अहमद और शहीद भगत सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे पहले पुरानी विधानसभा के पास एक अब्बास नगर बस्ती थी, उसे दो हिस्सों मे कोलार और गांधी नगर में बांट दिया था अब्बास कोन थे इसका कहीं कोई रिकॉर्ड नहीं मिला | अनुमान लगाया जा रहा हैं कि किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अपने नाम से नगर बसा लिया था | वहीं अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी 5 किमी की इस फोर लेन की मंजूरी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं | सड़क का नाम बदलने के बाद अब अब्बास नगर बस्ती का नाम बदलने की तैयारी की जा रही हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com