ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
राजधानी मे लाइसेंस को लेकर जागरूकता का अभाव : प्लास्टिक कार्ड उपलब्ध न होने से चालकों को लाइसेंस नही मिले 68% लोग बिना लाइसेंस ड्राइविंग कर रहे |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  एक घर मे 10 लोग हैं और वाहन एक इस कारण लाइसेंस कम ही लोगो के पास मिलता हैं यह स्थिति प्रदेश में संभवतः सबसे खराब हैं इंदौर में 71.7% वाहन चालक और जबलपुर में 51.36% वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं राजगढ़ की स्थिति भी भोपाल से बेहतर हैं यह सूचना खुद सरकार ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन  सिंह द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में दी हैं | सरकार की और से बताया गया हैं कि मप्र में सबसे अधिक पंजीकृत वाहन इंदौर में हैं भोपाल दूसरे और ग्वालियर तीसरे स्थान पर हैं | दरअसल चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने का एक कारण प्लास्टिक कार्ड न होना भी हैं प्लास्टिक कार्ड न होने से बड़े पैमाने पर वाहनों को पंजीयन कार्ड नही मिल पाए 1500 लोगों के आवेदन देने के बाद भी उन्हें लाइसेंस नहीं मिले नए वाहन खरीदने वाले 2500 लोगों को पंजीयन कार्ड नहीं दिए गए | राजधानी मे लाइसेंस को लेकर बहुत कम लोग जागरूक  हैं | कई लोगो के पास तो लाइसेंस हैं फिर भी लेकर नहीं चलते, इसका एक कारण पुलिस की लापरवाही भी हैं पुलिस लाइसेंस चैक तब ही करती हैं जब कोई दुर्घटना होती हैं ऐसे में बिना लाइसेंस के ही चालक वाहन चला रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com