ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
पिता की ज्यादती का शिकार हुई नाबालिग किशोरी अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थिति मे मिली सज़ा काट रहे पिता ने पैरोल पर छुड़वाने का दबाव बनाया, |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  भोपाल से 5 दिन पहले लापता हुई 14 साल की किशोरी अहमदाबाद की सड़कों पर संदिग्ध अवस्था मे पाई गई किशोरी की उम्र अभी महज 14 साल हैं वह अपने पिता के साथ रहती थी उसका जन्म दाता ही उसकी बरबादी का कारण बन जाएगा किसे पता था |  दरअसल जब वह 3 साल की थी तब से ही उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था | जिसके लिए उसका पिता आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा हैं |  किशोरी 3 साल की उम्र से ही उसके चाचा चाची के पास रहती हैं वह बिना बताए कहीं नही जाती लेकिन 4 दिन पहले वह किसी को बिना बताए घर से गायब हो गई | परिजनों का आरोप हैं कि कुछ अंजान लोग 3-4 दिन से लगातार घर पहुँचकर पिता को पैरोल पर छुड़वाने के लिए दबाव बना रहे थे | परिजनों को आशंका हे कि कहीं उन्हीं लोगो ने तो उसे गायब नहीं किया | पुलिस उसे 4 दिनों से भोपाल में ढूंढ रही थी तभी एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि एक हिन्दी भाषा बोलने वाली किशोरी अहमदाबाद की सड़कों पर भटक रही हैं और उसकी स्थिति ठीक नहीं  लग रही, पुलिस बुधवार की रात नौ बजे किशोरी को वन स्टॉप सेंटर लेकर  पहुंची जहां उसे संरक्षण दिया गया | सेंटर की एडमिन ने बताया कि वह बार-बार अपने बयान बदल रही हैं, वह अहमदाबाद कैसे पहुंची इसकी जानकारी नही दे रही |  उसने सिर्फ इतना बताया कि वह पंचशील नगर भोपाल की रहने वाली हैं पुलिस ने संबंधित बाल कल्याण समिति से संपर्क कर किशोरी की जानकारी दी | इधर किशोरी के संरक्षक भी अहमदाबाद पहुँच गए कमला नगर थाना पुलिस शुक्रवार को किशोरी को लेने के लिए गुजरात जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com