ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कार्यक्रम में विश्वास सारंग के भाषण देने से पहले ही प्रज्ञा चक्कर आने का बहाना बनाकर बीच से ही चली गई |

भोपाल : नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में पहले सिर्फ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करने वाले थे | बाद में इसमें मंत्री विश्वास सारंग का नाम जुड़ गया बोलने वालों में सांसद का नाम नहीं था | कार्यक्रम के दौरान जैसे ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को भाषण के लिए बुलाया तो भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर चक्कर आने का बहाना बनाकर कार्यक्रम को अधूरा छोड़कर चली गई और फिर वह पार्टी दफ्तर में हुई संभागीय बैठक में भी नहीं पहुंची | जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के स्वागत भाषण के बाद ही प्रज्ञा रवाना हो गई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता ने जिन्हें चुनकर भेजा हैं उनकी बात सुनो, वह समाज की ताकत हैं | जनता और समाज की अपेक्षाएं  ज़्यादा होती हैं, विकास के मुद्दो को पहचानें, विचार को जानें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही यह तय कर लिया था कि अब कोई ग़रीब झुग्गी - झोपड़ी मे नहीं रहेगा |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार भी मुख्यमंत्री आवासीय भूमि योजना के माध्यम से कार्य कर रही हैं | 2024 का चुनाव इस बार संगठन की ताकत और पार्टी के विचार के बल पर होना चाहिए | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्षद वार्ड में पार्टी का चेहरा होते है, आप जैसा व्यवहार जनता के साथ करते हैं वैसा ही जनता का सहयोग मिलता हैं | प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिट्नीस ने कांग्रेस के वंशवाद, भ्रष्टाचार और तृष्टीकरण की नीती पर बात रखी | प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने अंत्योदय पर भाषण दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com