ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीडी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी झड़प |

भोपाल : मध्यप्रदेश मे अश्लील सीडी मामले में पहले भी कांग्रेस और भाजपा नेताओं की तकरार हो चुकी हैं अब फिर सीडी को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे पर हमले जारी हैं | इससे पहले डॉ. गोविंद सिंह और वीडी शर्मा आमने - सामने थे और अब नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि भजन गाने की उम्र में ग़ज़ल गा रहे हैं | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सीडी को लेकर बयान दिया इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गृह मंत्री मिश्रा का ध्यान देश की कानून व्यवस्था पर होना चाहिए न कि सीडी पर | प्रदेश में विगत पांच ग्लोबल समिट में 152 एमओयू निरस्त हुए इतना ज़रूर हैं कि निवेश आमंत्रित करने के लिए साउथ अफ्रीका, यूएई, यूएसए, यूके, जर्मनी, जापान, आदि की यात्राओं पर 10 करोड़ रुपए खर्च हुए लेकिन निवेश नहीं आया | इधर वीडी शर्मा बोले साक्ष्यों से खिलवाड़ कर रहे हैं कमलनाथ और गोविंद सिंह,  शर्मा ने कहा कि मैं कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष से सवाल करता हूँ कि जो मामला अदालत में हैं आप उसके साक्ष्यों को कैसे देख सकते हैं | आपके पास कोई सुबूत हैं तो अदालत में पेश करिए, कार्रवाई की जाएगी | वहीं प्रज्ञा ठाकुर बोलीं अगर मैंने गोविंद सिंह के बारे में बताया तो वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे |     

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com