ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बुजुर्ग महिला को नकली नोटों की गड्डी थमाते हुए बदले में 20 हज़ार और सोने के जेवर ले उड़े जालसाज |

भोपाल : भोपाल शहर में तीन दिन में सोने के जेवर ठगने की यह तीसरी वारदात हुई हैं तीन लोगों का यह ठगी करने वाला गिरोह अकेली महिला को देखकर उन्हें ठग रहा हैं, दिन ब दिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं | इसी गिरोह का शिकार हुई टीटी नगर इलाक़े में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला ईश्वरीय देवनानी जो सेकंड स्टॉप स्थित अंजली कॉम्प्लेक्स में रहती हैं | वह मंगलवार दोपहर न्यू मार्केट में ख़रीदारी करने गई थी मालवीय नगर में उन्हें एक 13-14 साल का लड़का मिला लड़के ने उन्हें बताया कि उसे उज्जैन जाना हैं उसके पास नोटों की गड्डी हैं वह पुलिस के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता वह बोला मुझसे गड्डी लेकर मुझे 20 हज़ार रुपए और जेवर दे दो, इसी दौरान एक महिला और पुरुष वहां आ गए उन्होने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उन्हे नकली नोटों की गड्डी पकड़ा दी और तीनों वहां से रफूचक्कर हो गए | घर पहुँचकर जब महिला ने बैग देखा तो उनके जेवर और नोट नकली थे, पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस जालसाजों की तलाश कर रही हैं | आए दिन इस तरह की वारदातों के बारे में टीवी, मोबाइल, न्यूज़ पेपर में बताते हैं लेकिन फिर भी महिलाएं ठगी का शिकार हो रही हैं जब तक महिलाएं खुद सतर्क नहीं होंगी तब तक ऐसी वारदातें होती रहेंगी जालसाजों को ठगने के मौके मिलते रहेंगे महिलाओं को चाहिए कि किसी की बातों में आकर अपने पेसे और जेवर न दे पुलिस को तुरंत सूचना देकर जालसाजों को पकड़वाने में सहयोगी बने |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com