ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा : 5 मंज़िला हॉस्टल में रात में लगी आग 8 कोचिंग छात्र घायल |                मानपुर : सुधार के 4 घंटे बाद ही धमाके के साथ नर्मदा लाइन फूटी, दो मकान और सड़क बही |                श्योपुर : खेत में चरने गई गाय के मुंह में फटा बारूद, जबड़ा अलग हुआ |                इंदौर : राजस्व प्रकरण लंबित होने पर आरआई और पांच पटवारी निलंबित |                रीवा : 45 घंटे रेसक्यू के बाद भी नहीं बचा 6 साल का मयंक मिट्टी पत्थरों के बीच मिला शव |                नई दिल्ली : जेल में सरबजीत को मारने वाले की गोली मारकर हत्या |                मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा |                  
धान खरीदी में भ्रष्टाचार कर किसानों से करोड़ों की हेरा फेरी करने वाले छह आरोपियों को सात-सात साल की सजा |

भोपाल : अनाज मंडी करोंद के मेसर्स सियाराम ट्रेडर्स के संचालक व्यापारी आशीष गुप्ता द्वारा मंडी क्षेत्र एवं गाँव में जाकर किसानों से 5.76 करोड़ रुपए की धान खरीदी थी |  किसानों से खरीदी गई धान का भुगतान उन्होने नगद नहीं किया बल्कि चैक दिया था जब किसान चैक तुड़ाने गए तो  चैक बाउंस निकले जिसके बाद किसानों ने करोंद मंडी तथा थाना निशातपुरा में शिकायत की थी | मंडी सचिव प्रदीप मालिक की शिकायत पर वर्ष 2019 में व्यापारी आशीष गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था | विवेचना के दौरान आशीष गुप्ता सहित 11 लोग सामने आए, शासकीय कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी सबूत मिलने से कुल 11 आरोपियों के खिलाफ चालान प्रस्तुत किया था | इस प्रकरण में अदालत में विचारण के दौरान कुल 121 साक्ष्यों का परीक्षण कराया गया, जिसमें से 95 किसानों के द्वारा साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने ठगी के मामले में छह आरोपियों को सात-सात साल के कारावास  और 25-25 हज़ार रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com