ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : घर में चार्जिंग पर लगी ई - व्हिकल बैटरी में हुआ ब्लास्ट, महिला, बच्चा झुलसा |                 शिवपुरी : बैंक ने महिला के खाते से दूसरी महिला को 1.15 लाख दिए, केस दर्ज |                 शिवपुरी : चार साल की बच्ची घर में बने पानी के टैंक में डूबी, मौत |                मंदसौर : बात करने से मना किया तो युवकों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण |                रीवा : चोरी के शक में नाबालिग की कर दी पिटाई, घायल नाबालिग की अस्पताल में मौत |                खरगोन : खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी की मौत |                खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय का बाबू 7 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार |                  
ड्रग्स माफिया का सरकारी जमीन पर बना अवैध बंगला और दूध डेयरी पर चलाया बुलडोजर |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए 57 साल के हमीद खान पिता इबादुल्लाह खान को अयोध्या नगर पुलिस ने करीब एक महीने पहले अरेरा गाँव के पास से पकड़ा था | पुलिस ने उसके पास से करीब 15 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी थी, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था अपराध दर्ज होने के बाद उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उसका अनंतपुरा में सरकारी जमीन पर मकान बना हुआ हैं | इसके बाद रविवार सुबह ज़िला प्रशासन की टीम के साथ नगर-निगम और पुलिस बल पहुंचा और हमीद के 12 हज़ार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर बने बंगले और दूध डेयरी पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की | अवैध बंगले और दूध डेयरी पर रविवार को बुलडोजर चला दिया | जिस जमीन पर मकान बना था उसकी कीमत करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपए बताई गई हैं | कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध किया लेकिन समझाने के बाद वह शांत हो गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com