ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
ओटी के मामले में हमीदिया अस्पताल हुआ गैर जिम्मेदार सर्जन्स को नहीं मिल रही ओटी, बिना सर्जरी लौटा रहे मरीजों को |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) हमीदिया अस्पताल में डेढ़ महीने पहले  सर्जरी डिपार्टमेंट  को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया हैं, इससे पहले तक सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन को हफ्ते में 15 से ज़्यादा ओटी दी जाती थी लेकिन, शिफ्टिंग के बाद से नए ओटी कॉम्प्लेक्स में ओटी नहीं दी जा रही हैं | जिसके कारण राजधानी और आसपास के शहरों से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा हैं | गंभीर बीमारियों से पीड़ित 300 मरीजों के ऑपरेशन नहीं हुए हैं इन्हें बिना सर्जरी के लौटाया जा चुका हैं | सबसे ज़्यादा परेशान प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉंजी और न्यूरोलॉंजी डिपार्टमेंट में आने वाले मरीज हो रहे  हैं | हालात यह बने हुए हैं  कि मरीजों को 2 से 3 हफ्तों तक भर्ती करके रखा जा रहा हैं या बिना ऑपरेशन लौटाया जा रहा हैं | अस्पताल प्रबंधन के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये से नाराज होकर नेफ़्रोलॉंजी  डिपार्टमेन्ट से स्पेशलिस्ट सर्जन डॉ. चैतन्य कुलकर्णी नौकरी छोड़कर चले गए और दूसरे 3 डॉ. भी जाने की तैयारी में हैं | जीएमसी प्रबंधन ने इसके लिए एमबीबीएस की सीटों में हुई बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया हैं सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन का कहना हैं कि कई बार अलग-अलग डिपार्टमेन्ट से जिम्मेदारों को ओटी उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया | रोजाना गंभीर मरीजों की सर्जरी के लिए 4-5 ओटी सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन को चाहिए, लेकिन एक भी ओटी नहीं दी जा रही हैं | डॉ. आशीष गोहिया का कहना हैं कि नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के कारण ओटी प्रभावित हुई हैं अब ओटी शिफ्ट हो गई हैं सभी को ओटी दी जाएगी ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com