ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने वालों को दिए गए आश्वासन झूठे निकले पहलवानों ने कमेटी पर नाराजगी जताते हुए कहा कमेटी ने हमसे कोई राय नहीं ली |

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने महिला शोषण का आरोप लगाया था, जिसके चलते उन्होने भूषण को हटाने का प्रस्ताव रखा था और धरना प्रदर्शन भी किया था | लेकिन खेल मंत्रालय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनके साथ इंसाफ होगा आन्दोलन खत्म करने के लिए पहलवानों को आश्वासन दिया गया था कि, ओवरसाइट कमेटी के गठन में उनकी राय ली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनसे बिना पूछे ही कमेटी बना दी गई |  गौरतलब हें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिंह पर लगे आरोपो की जांच पूरी होने तक फेडरेशन का कामकाज देखने के लिए 5 सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी बनाई हैं | मेडलिस्ट पहलवान  बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मालिक ने खेल मंत्रालय की कमेटी पर नाराजगी जताई हैं |  इससे पहले भी विनेश फोगाट  ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए जिसमें लिखा था कि सत्य को परेशान किया जा सकता हैं लेकिन  पराजित नहीं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com