ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महिलाओं को टारगेट बनाकर उनसे जेवर लूटने वाले गिरोह की सरगना महिला दिल्ली से गिरफ़्तार |

 भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  अकेली या बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट बनाकर जेवर लूटने वाले गिरोह की मास्टर माइंड एक महिला थी जो एक बच्चे के द्वारा नोटों की गडडी दिखाकर अकेली महिलाओं से जेवर उतरवाकर लूट की वारदात को अंजाम देती | इस तीन सदस्यीय गिरोह ने एक के बाद एक लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया | शहर के बैरागढ़, टीटी नगर और हमीदिया अस्पताल के परिसर में लगातार वारदातें की | घटनाओं को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया था | टीम ने तीनों घटना स्थलों के सीसीटीवी कैमरों को देखा जिसमें ठगी करने वाले लोगो के चेहरे कैद हुए थे | तीनों जगह एक ही गिरोह के सदस्यों ने ठगी की वारदात की थी | क्राइम ब्रांच द्वारा हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया था | पुलिस को किसी ने जानकारी दी थी कि गांधी नगर इलाक़े में इसी हुलिए के सदस्य देखे गए हैं | यह लोग गांधी नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे जो 19 जनवरी को दिल्ली रवाना हो गए हैं | इस जानकारी के बाद एक टीम दिल्ली रवाना हुई टीम तीन दिन तक दिल्ली में आरोपियों के ठिकानों पर उन्हें तलाश करती रही | आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 जनवरी को मीना राठौर उर्फ मीना सोलंकी (31) को सुल्तानपुरी आउटर, दिल्ली से हिरासत में लिया | पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों सोनू खान, राज और सीताराम के साथ न्यू मार्केट, बैरागढ़ और हमीदिया अस्पताल में महिलाओं से जेवर लेकर ठगी की बात कुबूली | पुलिस ने टीटी नगर में हुई घटना के जेवर मीना के पास से जब्त किए हैं | आरोपी महिला को ट्रांज़िट रिमांड पर भोपाल लाकर कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया हैं | पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com