ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव लड़ने के लिए हर विधानसभा से फंड जमा करेगी भाजपा, नौ समितियां बनाई, सभी मंत्रियों को अलग-अलग काम सौंपे |

भोपाल : भाजपा ने चुनाव फंड को मिलाकर नौ समितियां  बनाई जिनकी बुधवार को बैठक हुई इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल रहे | विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने  नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी | वरिष्ठ विधायक चेतन कश्यप को चुनावी फंड जमा करने का काम मिला हैं हर विधानसभा में फंड जनता और कार्यकर्ताओं दोनों से लिया जाएगा,  इसी पैसे से भाजपा चुनाव लड़ेगी | मंत्री नरोत्तम मिश्रा : को जितनी भी नई ज्वाइनिंग होगी उस पर ध्यान देना हैं | मंत्री विश्वास सारंग : 103 हारी हुई सीटों का जिम्मा उठाएंगे | अरविंद भदौरिया : केंद्र और राज्य की लाभकारी योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ेंगे |  मंत्री राजवर्धन सिंह :  सोशल मीडिया के उपयोग को आगे बढ़ाने का काम करेंगे | पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस : महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की योजना चलाएंगी | मंत्री जगदीश देवड़ा : बुद्धीजीवियों से  चर्चा कर पार्टी की विचार धारा बढ़ाएंगें | मंत्री मोहन यादव: अक्टूबर में जितने भी युवा 18 साल के होंगे उन्हे वोटरलिस्ट में शामिल करेंगे | भारत सिंह कुशवाहा : अलग- अलग समाजों से संपर्क कर पार्टी से जोड़ेंगे | प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा हैं कि वे जहां भी गए कार्यकर्ताओं ने सही बात कही  वे झूठ नहीं बोलते बैठक में जितने भी लाभार्थी बैठे हैं, वे कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखे, जब भी दौरे पर जाए तो कार्यकर्ता को समय दे, मुरली ने यह बात प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान कही |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com