ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा अपने कार्यकाल को बरकरार रखने के लिए बदलाव की तरफ बढ़ी वहीं कांग्रेस ने छोटे दलों के साथ तालमेल शुरू किया,

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) चुनाव आने से पहले ही  प्रदेश की राजनीति में उथल- पुथल मची हुई हैं भाजपा अपने अगले कार्यकाल को बरकरार रखने और सहेजने के लिए बदलाव की तरफ बढ़ गई हैं | वहीं भाजपा की बेदखली में ताकत डालने के लिए कांग्रेस ने छोटे दलों के साथ तालमेल मिलाना शुरू कर दिया हैं | मध्यप्रदेश के शिवराज मंत्रीमंडल में फेरबदल अगले महीने फरवरी में होना तय हो गया हैं | भाजपा हाईकमान ने अगला चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ने का मन बना लिया हैं | प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने के लिए मध्यप्रदेश के विवादास्पद मंत्रियों को घर बिठाने का फैसला कर लिया हैं | पार्टी गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर जिन मंत्रियों को हटाने जा रही हैं, उन्हें अगले चुनाव में टिकट भी नहीं दिया जाएगा | मंत्रीमंडल में नए सक्रिय  व बेदाग चेहरों को जगह मिलेगी | क्षेत्रीय व जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया जाएगा | इस फेरबदल से सिंधिया खेमे को तगड़ा झटका लगा हैं | दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने पिछले एक महीने में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के दो दावेदारों कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ बेहद तीखे वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किए हैं | उन्होने इस वीडियो के द्वारा विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल में भाजपा की लुटिया डुबोने वाला बताया हैं, वहीं नरोत्तम मिश्रा को अपराधियों का संरक्षक बताते हुए कहा कि यूपी के माफिया विकास दुबे से उनका संपर्क था, इन दोनों वीडियो को एक लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा | अब मध्यप्रदेश की राजनीति में इस बात की तलाश शुरू हो गई हैं कि यह वीडियो कौन बनवा रहा हैं | हरदा में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष  आनंद जाट ने मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को खुली चुनौती दे दी हैं, जाट ने पाँच दिन जेल में गुजारने के बाद फेसबुक पर वीडियो जारी कर कमल पटेल के खिलाफ तगड़ा मोर्चा खोलने की चेतावनी दी हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com