ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवराज को राजनैतिक ताकत प्रदान करने वाले विदिशा जिले के भाजपा नेता ने बच्चो की बीमारी से तंग आकर परिवार सहित मौत को गले लगाया

विदिशा :( विशेष प्रतिनिधि ) विदिशा में भाजपा के पूर्व नेता और दुर्गानगर मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बंटीनगर में अपनी पत्नी नीलम, बड़े बेटे अनमोल जो 13 साल का था और छोटा बेटा 7 साल का था  वह अपने परिवार के साथ रहते थे | बड़ा बेटा अनमोल 7वीं कक्षा में पढ़ रहा था 6 साल से उसे (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) नाम की बीमारी हो गई थी  इस बीमारी में मसल्स टूटने लगते हैं और चलना फिरना बंद हो जाता हैं | करीब 6 महीने से बच्चे की हालत ज़्यादा खराब हो गई थी और वह बेड पर आ गया था | उसका इलाज चल ही रहा था कि इसी बीच छोटा बेटा भी इस बीमारी से पीड़ित हो गया बच्चों की बीमारी से परेशान आ चुके संजीव और नीलम पूरी तरह टूट चुके थे उन्हें कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा था | संजीव मिश्रा ने गुरुवार शाम को पहले अपने दोनों बेटों को सल्फास खिलाया, फिर पत्नी को और फिर खुद ने खाया पत्नी ने मायके फोन करके बताया जब तक परिजन घर पहुंचे तब तक चारों अचेत हो  चुके थे | उन लोगो ने दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैं जिसमें लिखा हैं कि  हमे रोने का समय नहीं मिला इसलिए कोई न रोए मैं बच्चों को नहीं बचा पा रहा हूँ | गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पूरा राजनैतिक केरियर की शुरुआत इसी विदिशा जिले से से हुई है यहाँ से ही दो बार शिवराज लोकसभा के लिए सांसद चुने गए अफसोस की बात है इसी जिले का एक भाजपा कार्यकर्ता अगर अपने बच्चे की बीमारी से तंग आकर मौत को गले लगा ले तो शायद भाजपा के उन बड़े पदो पर बैठे सत्ताशीन भाजपा नेताओ को जो इन ही कार्यकर्ताओ के दम पर शिखर पर पहुँचते हे उन्हे ग्लानि होती है या नही?

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com