ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बीसीएम ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा 10 करोड़ की नगदी सहित सोने चाँदी के आभूषण जब्त |

इंदौर : आयकर विभाग के छापे में इंदौर के एक बड़े रियल एस्टेट समूह बीसीएम ग्रुप पर गुरुवार को शुरू हुई कार्रवाई में शुक्रवार रात तक  10 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद हुई हैं जो घरों में कई जगह खुफिया तरीके से छुपाई गई थी | एक घर मे तो सोफ़े के अंदर से भी नोट निकले हैं और दीवार के अंदर खुफिया केविटी में पैसे जमाकर रखे गए थे | आयकर विभाग के इस छापे में नगदी के साथ-साथ करोड़ों रु. के सोने चाँदी के जेवर भी बरामद हुए हैं | जिनका मूल्यांकन चल रहा हैं | छापे में ग्रुप से जुड़े शेराटन ग्रैंड पैलेस होटल, शिशुकुंज स्कूल के दोनों कैंपस और बीसीएम ग्रुप के कई अन्य प्रोजेक्ट के ऑफिस पर भी अधिकारी पहुंचे | कार्रवाई के तहत कई लोन, डायरी पर जमीन की खरीदी बिक्री और हुंडियां और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के सबूत भी टीम को मिले हैं | समूह से जुड़े ब्रोकर, कांट्रेक्टर, निजी कंपनियां – वारसी डेवेलपर्स के निदेशकों अफ़रोज वारसी, फिरोज खान और अख्तर खान के ठिकानों पर भी की जा रही हैं | आयकर विभाग को अब तक 35 से 40 बैंक के लॉकर होने की भी सूचना मिली हैं, जो खुलवाए जा रहे हैं | इनमें से भी  नगद और आभूषण मिल रहे हैं कार्रवाई कुल 45 ठिकानों पर जारी हैं जिसमें पुलिस और आयकर विभाग के 400-500 अधिकारी कर्मचारी शामिल है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com