ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
लोगों को अपनी झाड़ा फूंकी से नौकरी लगवाने, आर्थिक तंगी दूर करने के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव देने वाले तीन आरोपी पकड़ाए |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  केकड़िया भानपुर में हीरालाल जामोद के घर काफी लोगो के जमा होने की जानकारी मिलते ही भानपुर के सरपंच डालचंद बंजारा मौके पर पहुंचे वहां करीब 25 से 30 लोग इकट्ठा थे जिसमें महिला पुरुष दोनों थे | दरअसल हीरालाल जामोद आदिवासी लोगों को बरगला कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था यह काम वह पिछले 6-7 साल से कर रहा था | यह लोगो को इलाज, झाड़ा फूंकी, राशन सहित अन्य प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म के प्रति भड़काकर ईसाई धर्म की प्राथना कराता था | रविवार रात रातीबड़ पुलिस ने जामोद के घर पर  छापा मारा तो हिरालाल के घर में करीब 30 लोग मिले यह लोग यीशु की प्राथना कर रहे थे पुलिस ने यहां से यीशु की फोटो, ग्रंथ, क्रास बरामद किया हैं | पुलिस की जांच मे पाया गया कि हीरालाल के घर गाँव के अलावा आसपास के लोग भी आते हैं | इन दिनों लोगो की संख्या बढ़ गई थी और इनमें महिलाओं की संख्या ज़्यादा थी, यह लोगों को प्रेत बाधा, रोग मुक्त होने, बच्चों की नौकरी लगवाने और आर्थिक तंगी दूर करने की बात कहकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता था | 2016 में भी आरोपी हीरालाल धर्म परिवर्तन करा रहा था उस समय समझा बुझाकर मामले को खत्म कर दिया गया था | पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह सात साल पहले इंदौर गया था जहां उसने ईसाई धर्म के बारे में शिक्षा ली थी | पुलिस ने सरपंच डालचंद बंजारा की रिपोर्ट पर हीरालाल जामोद (26) गब्बर सिंह (25) और रेम सिंह (23) के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com