ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
6 मंत्रियों ने सरकार से अपने स्टाफ में काम कर रहे 250 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पक्की करने की सिफ़ारिश की |

भोपाल : चुनावी सिफ़ारिश करते हुए 6 मंत्रियों ने सरकार को अपने यहाँ काम करने वाले 250 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पक्की करने की नोटशीट भेजी हैं | मंत्रियों ने सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार को नोटशीट लिखकर कहा हैं कि इन कर्मचारियों के पास काम का लंबा अनुभव हैं और इनमें से कई जल्द ओवरएज हो जाएंगे, इसलिए इनकी उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए इन्हें मंत्रालय में नियमित किया जाए | मंत्रियों ने नोटशीट की कॉपी मुख्यमंत्री को भेजी हैं | ये कर्मचारी मंत्रियों की निजी स्थापना में कार्यरत हैं, इनमें अधिकतर जमादार, भृत्य और चौकीदार हैं | इन मंत्रियों में गोपाल भार्गव, तुलसीराम सिलावट, मीना सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, सुरेश धाकड़ और रामकिशोर नानों शामिल हैं | मंत्रियों का कहना हैं कि 11 साल से इन कर्मचारियों की मंत्रालय में नियुक्ति नहीं हुई हैं | मंत्री परमार का कहना हैं कि इन कर्मचारियों को नियमित करने के लिए जो भी नियम होंगे, वही अपनाए जाएंगे | अभी यह है नियम : सचिवालयीन सेवा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती  के नियम 1987 में बने इनमें प्रावधान हैं कि मंत्रालय में नियमित चतुर्थ श्रेणी के जो पद खाली हैं उन पर मंत्रालय में एक साल काम कर चुके और मंत्री स्थापना में कार्यरत कर्मचारियों को परीक्षा लेकर नियमित किया जाएगा | मंत्री को उनके कार्यकाल के दौरान 7 कर्मचारियों को बंगले पर रखने की पात्रता हैं, जो मंत्री का कार्यकाल पूरा होने तक रहेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com