ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे आरओबी का भूमिपूजन 56 दूकानदारों को मौजूदा दुकानों से डेढ़ गुना बड़ी दुकाने नि:शुल्क मिलेंगी |

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को आरओबी के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया और निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी के साथ तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री इस मौके पर भौंरी में 195 करोड़ से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए भी भूमिपूजन करेंगे | आरओबी 8 माह में बन कर तैयार हो जाएगा इस सड़क पर फिलहाल 150 से अधिक दुकानें हैं | इनमें से 56 दुकाने आरओबी की जद में आ रही हैं आरओबी निर्माण के दौरान इन व्यापारियों को अस्थाई दुकानें दी जाएंगी बाद में उन्हें आरओबी के नीचे 12 बाय 15 फीट की दुकान दी जाएगी, मौजूदा दुकानें 10 बाय 8 फीट की हैं | पहली बार दुकानों के लिए व्यापारियों से कोई राशि नहीं ली जाएगी | संत हिरदाराम नगर में फाटक रोड पर बनने वाले आरओबी के लिए विस्थापित होने वाले 56 दुकानदारों को मौजूदा दुकानों से लगभग डेढ़ गुना बड़ी दुकानें मुफ्त में दी जाएंगी | आरओबी के नीचे बनने वाली इन दुकानों के दोनों और 10-10 फीट चौड़ी सर्विस रोड भी होगी | कालका चौराहा से थ्री ईएमई सेंटर तक 764 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस आरओबी की लागत 23 करोड़ हैं इसमें दुकानों की कीमत भी शामिल की गई हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com