ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनावी साल में 250 करोड़ की लागत से होगा नई सड़कों का निर्माण आसपास के शहरों से कनेक्टिविटी भी सुधारी जाएगी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) चुनाव आते आते सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 750 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं कायाकल्प अभियान के चलते यह राशि 413 नगरीय निकायों को मिलेगी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को 350 करोड़ की पहली क़िस्त नगरीय निकायों को जारी करेंगे इस अवसर पर सीएम शिवराज नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे | चुनावी साल में शहर में नई सड़कों का निर्माण होगा शहर और आसपास की कम से कम 20 बड़ी सड़कें पीडब्ल्यूडी बनाएगा, इन सड़कों की लागत लगभग 150 करोड़ रुपए हैं | इसके अलावा नगर-निगम हर वार्ड में स्कूल, अस्पताल, बाजार आदि को जोड़ने वाली सड़कों का कायाकल्प करेगा | सांसद  निधि,  विधायक निधि, पार्षद निधि और निगम के इंजीनियरिंग विभाग का बजट आदि मिलाकर कम से कम 100 करोड़ रु. खर्च होंगे यदि इन दोनों को जोड़ा जाए तो शहर और आसपास की सड़कों पर इस साल सिर्फ 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इसमें राजधानी की आसपास के शहरों से कनेक्टिविटी भी सुधारी जाएगी |  इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार का पूरा फोकस पूरी तरह से शहर की सड़कों पर हैं | पिछले बजट की सड़कें अब बनेंगी पीडब्ल्यूडी ने  पिछले साल के बजट में भोपाल की 19 सड़कें मंजूर की थी, उन सड़कों का निर्माण अब किया जाएगा इनकी लागत लगभग 70 करोड़ रु. हैं | बरखेड़ा नाथू से  वीएनएस कॉलेज (भोपाल –सीहोर रोड ) तक 5.50 करोड़ से 4 किमी सड़क पिछले बजट में शामिल थी, इस साल बिलकिसगंज से सीहोर तक की सड़क को बजट में शामिल किया जा सकता हैं | इस पर करीब 80 करोड़ रु. खर्च हो सकते हैं |        

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com