ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विधानसभा चुनाव से पहले ही येदिद्युरप्पा के दो करीबी नेताओं ने पाला बदला, भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा |

बेंगलुरु : भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदिद्युरप्पा के दो खास नेता एचडी थमईया और केएस किरण कुमार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए हैं | कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में दो तीन महीने बाकी हैं लेकिन सियासत गरमा रही हैं पाला बदल का खेल शुरू हो गया हैं | चुनाव से पहले येदिदयुरप्पा के करिबियों का कांग्रेस में जाना भाजपा में असंतोष की सुगबुगाहट भी हो सकती हैं | भाजपा प्रवक्ता मधुसूदन का कहना हैं कि चुनाव से पहले आया राम – गया राम और पाला बदल का खेल रहता ही हैं | पार्टी पर इस बात का कोई खास असर नहीं होगा उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया कि भाजपा के और भी नेता कांग्रेस में शामिल होंगे | लेकिन येदिद्युरप्पा लिंगायत समुदाय में अपनी ताकत दिखा सकते हैं | क्योंकि येदिद्युरप्पा  अभी संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं पुत्र बीवाई राघवेंद्र शिमोगा से सांसद हैं, उनके एक पुत्र बीवाई विजयेंद्र प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं विजयेंद्र को बूथ मेनेजमेंट का एक्सपर्ट माना जाता हैं | अगली सरकार में येदिद्युरप्पा अपने पुत्रों को बड़े रोल में देखना चाहते हैं | माना जाता हैं कि येदिद्युरप्पा की सहमति के बाद ही  वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पद सौंपा गया था | लेकिन बोम्मई पद संभालने के 30 महीने बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं कर पाए | भाजपा आलाकमान कैबिनेट विस्तार के कारण विरोध की आशंका को टालने के लिए इस पर फैसला ही नहीं कर पाया | वर्तमान कैबिनेट में कई क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया हैं |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com