ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टैक्स नहीं चुका पाने पर अब कोई सुविधा नहीं दी जाएगी बड़े बकाएदारों के घर-दफ्तर पर होगी तालाबंदी, माइक पर बताएंगे कितना टैक्स बकाया हैं |

भोपाल : गुरुवार शाम 5 बजे आईएसबीटी सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर वीएस चौधरी ने सभी ज़ोनल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा

कि ऐसे लोगों को बेइज़्ज़त करो जिनहोने टैक्स जमा नहीं किया हैं | किसी भी प्रकार का टैक्स जमा न करने पर उनके घर-दफ्तर संस्थानों पर सफाई, पानी जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नही की जाएगी | उन्होने सख्ती से कहा कि बड़े बकाएदारों के घर पर जाकर ढ़ोल बजवाओ और माइक पर अनाउंस करो कि उनका कितना टैक्स बकाया हैं | आवश्यकता पड़ने पर उनके घरों दफ्तरों को सील कर दो | उन्होने सभी ज़ोनल अधिकारी एएचओ और जलकार्य शाखा के एई को बुलाया था, टैक्स वसूली का टारगैट पूरा न होने और टैक्स जमा न करने वालों पर वह भड़क गए थे | कमिश्नर ने भोपाल हाट का उदाहरण देते हुए कहा कि वह टैक्स जमा नहीं करता इसलिए, वहां न सफाई करने की ज़रूरत है और न पानी सप्लाई करने की | किसी भी सरकारी दफ्तर, निजी संस्थान, और रहवासी सोसायटी को नही छोड़ना हैं | जो टैक्स जमा करेगा केवल उसे ही नगर-निगम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी | निगम ने सभी वार्ड दफ्तरों में 20-20 तालें  भी भिजवा दिए हैं  ताकि ज़रूरत पड़ने पर घरों संस्थानों पर तालाबंदी की जा सके | कमिश्नर ने  सभी जेडओ और वार्ड प्रभारियों को इस साल टैक्स वसूली का टारगेट 500 करोड़ रुपए दिया हैं | ये वसूली  31 मार्च से पहले करनी हैं  अभी निगम को करीब 17 हज़ार लोगों से टैक्स लेना हैं | इसके लिए हर वार्ड ज़ोन दफ्तर के अलावा प्रत्येक वार्ड में 2-2 अतिरिक्त टैक्स वसूली शिविर लगाए जा रहे हैं यह शिविर हफ्ते में तीन बार लगाए जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com