ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक लाख लोगों के टैक्स न भरने का असर आम जनता पर भी होगा घर-घर जाकर कचरा उठाना होगा बंद, पानी सप्लाई भी बंद |

भोपाल : संपत्तिकर और जलकर के करीब एक लाख बकायादारों पर निगम की सख्ती होगी | जिन लोगों ने नगर-निगम का टैक्स नहीं भरा हैं उनकी गलती का खामियाजा अब आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा | करीब एक लाख बकायादारों की गलती ईमानदार नागरिकों पर पड़ेगी भारी निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का 31 मार्च तक 500 करोड़ रु. वसूली का लक्ष्य तय किया हैं | निगम प्रशासन की पूरी टीम वसूली में जुटी हैं बकायादारों पर शिकंजा कसा जा रहा हैं | अब आम आदमी के लिए बड़ा संकट खड़ा होने वाला हैं | हर घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों मे से 100 गाड़ियों के चक्के जाम हो जाएंगे, कचरा नही उठेगा, 55 हज़ार से अधिक घर 18 हज़ार दुकानों के साथ 27 हज़ार से अधिक निजी सरकारी कार्यालयों - संस्थानों  के नल कनेक्शन काट दिए जाएंगे | कई इलाकों में सीवेज लाइन जाम होने पर उसे साफ नहीं किया जाएगा | बकायादारों के यहां से कचरा नहीं उठेगा तब 100 गाड़ियों को रोकना पड़ेगा | बकायादारों पर लगातार कार्रवाई जारी हैं बकाया वसूली नहीं होने पर निगम सुविधाएं देना बंद कर देगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं | बकायादारों की लिस्ट में छोटे बड़े करीब 100 स्कूल कॉलेज भी शामिल हैं मार्च में इन स्कूलों में  कचरा उठाने से लेकर स्ट्रीट लाइट, पानी जैसी सुविधाएं बंद करने की तैयारी हैं ऐसे में परीक्षा के समय छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं | 27 हज़ार कार्यालयों और संस्थानों को पानी सप्लाई बंद कर दी जाएगी | नगर निगम अब पानी के टैंकर से लेकर सीवेज सकिंग मशीन भेजने, स्ट्रीट लाइट चालू करने से लेकर पानी से संबंधित शिकायत दूर करने से पहले संपत्तिकर जलकर की रसीद देखेगा अगर टैक्स बकाया हैं तो निगम की और से कोई सुविधा नहीं मिलेगी, इससे उस क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाएंगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com