ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और सील सहित फर्जी अपॉइंटमेंट थमाया, जालसाजों ने 8.35 लाख रु. ठगे, एफआईआर दर्ज |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  इंदौर के रहने वाले प्रीतपाल सिंह वाधवा बैंक में काम करते हैं, प्रीतपाल सिंह ने करोंद के रहने वाले नीरज नेल्शन ब्रेथे और संदीप दास के खिलाफ 8 लाख 35 हज़ार रु. हड़पने की शिकायत दर्ज कराई हैं, दरअसल 2020 में  प्रीतपाल के परिचित संदीप दास ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से मिलवाया जिसे रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड का अधिकारी बताया इसके बाद प्रीतपाल से पैसा लेकर उसे फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर पकड़ाया जिस पर फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी सील भी लगी हुई थी, जालसाजों ने प्रीतपाल के बेटे का बैंक में खाता भी खुलवाया 4 महीने तक नगद पैसा जमा करते रहे 2021 में  अपॉइंटमेंट लेटर फर्जी होने का पता चला प्रीतपाल जालसाजों से अपना पैसा वापस मांगने लगे लेकिन जालसाजों ने पैसा नहीं लौटाया तो प्रीतपाल ने  ठगी करने वाले दो जालसाजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | क्राइम ब्रांच की टीम मामले की पूरी जांच कर रही हैं अभी जालसाज पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com