ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
यादव ने तंज़िया लहजे में सिंधिया को धोखेबाज़ कहा, बाद में सफाई देते हुए बोले मैं सिंधिया का बहुत सम्मान करता हूँ हमारे अच्छे संबंध हैं |

भोपाल : सोशल मीडिया पर केपी यादव का एक वीडियो रविवार को दिनभर सुर्खियों में रहा जिसमें यादव ने सिंधिया का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन  पर तंज़ करते हुए उन्हें धोखेबाज़ कह डाला | वीडियो शनिवार को गुना में हुए महिलाओं के सम्मान समारोह में बनाया गया जिसमें यादव कह रहे हैं कि चाहे जीजामाता हो या रानी लक्ष्मीबाई इन्हें देश का कोई व्यक्ति नहीं भुला सकता उन्होने सिंधिया पर तंज़ करते हुए कहा कि अगर कुछ लोगो ने गद्दारी नहीं की होती तो हमारा देश आज़ादी का 75वां नहीं बल्कि 175वां  पर्व मना रहा होता | रविवार शाम प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने केपी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई, उसके बाद भाजपा दफ्तर में केपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, मैं तो सिंधिया का बहुत सम्मान करता हूँ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और हमारे बीच अब कोई नाराजगी नहीं हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com