ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टैक्स वसूली के लिए 170 शिविर लगाए गए निगम ने वसूले 2.07 करोड़ रुपए राजस्व शाखा से जुड़े किसी भी कर्मचारी को 31 मार्च तक न छुट्टी न कोई तबादला |

भोपाल : 23 फरवरी को कमिश्नर ने सभी वार्ड प्रभारियों और जेडओ को बकाएदारों के संस्थानों में ताला लगाने के निर्देश दिए थे इसके लिए हर वार्ड दफ्तर में 20 - 20 ताले भिजवाए थे,  लेकिन ये ताले वार्ड कार्यालय की अलमारियों में बंद पड़े हैं | कमिश्नर ने सभी ज़ोनल  अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को 31 मार्च तक 500 करोड़ रुपए वसूली का टारगेट दिया हैं | इसी सिलसिले में मंगलवार को हर वार्ड और क्षेत्र में लगाए गए 170 शिविर में भी वसूली की गई वसूली का दायरा बढ़ाने के लिए मंगलवार को निगम कमिश्नर वीएस चौधरी और एडीसी सीपी गोहल एक बार फिर घर-घर जाकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए समझाइश दे रहे हैं | कमिश्नर ने खुद पीओएस  मशीन से 20 से ज़्यादा बकाएदारों से टैक्स जमा करवाया हैं, अगले एक महीने तक हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को ये शिविर लगाए जाएंगे | निगम ने अब तक 2.07 करोड़ रु. वसूली कर ली हैं शनिवार को 2707 बकाएदारों ने 1.67 करोड़ रु. निगम के खाते मे जमा करवाए थे, अफसरों का कहना हें कि दरवाजे पर ढ़ोल बजाने का ही परिणाम हैं कि ज़्यादा लोगों ने टैक्स जमा किया हैं | मार्च के खत्म होने तक वसूली का ये टारगेट पूरा करने के आदेश हैं | इस कारण 31 मार्च तक नगर-निगम की राजस्व शाखा से जुड़े किसी भी कर्मचारी को सिर्फ होली की छुट्टी मिलेगी इसके अलावा कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी यदि किसी को छुट्टी लेना होगा तो उसे एडीसी की अनुमति लेना होगी | इसके साथ ही राजस्व वसूली में लगे कर्मचारियों का किसी दूसरी शाखा में तबादला भी नहीं किया जाएगा | अभी करीब 17 हज़ार लोगों से और टैक्स वसूलना हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com