ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
गैस एजेंसियों के संचालक अपनी मन मर्ज़ी से पहुंचा रहे सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान एक लोकेशन पर ज़्यादा बुकिंग होने पर करते डिलीवरी,तो कहीं बिना बुकिंग पहुंच रहे सिलेंडर |

भोपाल : भोपाल की गैस एजेंसियों के संचालक अपनी मर्ज़ी से गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को पहुंचा रहे हैं | बिना बुकिंग किए ही कई लोगों के घर गैस सिलेंडर पहुँच रहे हैं, तो कई लोगों को बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया | डिलीवरी करने का समय तय नहीं होने से एजेंसी संचालक अपनी मन मर्ज़ी करते हैं | लोग भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं करते भोपाल में 8 लाख उपभोक्ता और 43 गैस एजेंसी हैं, इसके बाद भी सिर्फ 2 या 3 लोग ही शिकायत करते हैं | अयोध्या नगर मे रहने वाली अनुजा दीक्षित और कोलार की मीना जोशी बिना बुकिंग के सिलेंडर घर पहुँचने से हैरान हैं, कुछ दिन पहले एजेंसी का कर्मचारी गैस सिलेंडर और कैश मेमो लेकर पहुंचा  उन्होने कहा कि हमने तो कोई बुकिंग नहीं की हैं उस पर कर्मचारी बोला कोई बात नहीं बाद में कर देना | वहीं टीटी नगर में रहने वाले रूपेश गुप्ता ने करीब 10 दिन पहले सिलेंडर बुक किया था, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं आने से वह परेशान हो रहे हैं | यह समस्या अकेले इनकी ही नहीं बल्कि रोजाना दो तीन शिकायतें गैस कंपनी और जिला खाद्द अधिकारी के पास पहुँच रही हैं | एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का खर्च बचाने के लिए एजेंसी संचालक देरी से डिलीवरी करते हैं, एरिया बड़ा होने के कारण एक लोकेशन पर ज़्यादा बुकिंग होने पर सिलेंडर भेजते हैं | खाद्द विभाग भोपाल के असिस्टेंट फूड ऑफिसर बीके शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ब्लैक में सिलेंडर बेचने पर तीन एजेंसियों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं, इधर ऑयल कंपनी का कहना हैं कि बिना रजिस्टर्ड नंबर के बुकिंग नहीं हो सकती | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com