ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एनकाउंटर की धमकी देकर कारोबारी से 5.50 लाख लूटने वाले दोनों सिपाहियों का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान ) माँ पार्वती नगर कोलार रोड में रहने वाले सोना कारोबारी 38 वर्षीय गौरव जैन से कोलार थाने के सिपाहियों ने एनकाउंटर की धमकी देकर अड़ीबाजी करते हुए 5.50 लाख रुपए वसूले थे | सिपाही देवेन्द्र श्रीवास्तव और रोहित शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं मे एफआईआर दर्ज की थी, देवेंद्र और रोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारंट तामील करने के नाम पर 14 फरवरी की दोपहर गौरव को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट और अड़ीबाजी की थी, छह घंटों तक सिपाहियों ने गौरव को बंदी बनाकर रखा था, यह मामला गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जानकारी में भी आया था | सिपाहियों को कमिश्नर मकरंद देऊसकर सेवा से बर्खास्त कर चुके हैं | घटना के बाद से दोनों सिपाही फरार हैं |  कोलार थाने मे दर्ज एफआईआर की जांच डीसीपी ज़ोन-1 के हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया कर रहे हैं | टीआई भदौरिया का कहना हैं कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा का इजाफा भी किया हैं | कोर्ट ने आरोपी देवेंद्र और रोहित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com