ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
अतिक्रमणकारियों ने फॉरेस्ट ऑफिस पर हमला कर महिला वन रक्षकों को पीटा, दरवाजा तोड़कर चारो साथियों को छुड़ा ले गए |

बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले में जंगल पर राज कर रहे अतिक्रमणकारियों का कब्जा अब शहर तक पहुँच गया हैं गुरुवार को वन विभाग को सूचना मिली कि कुछ अतिक्रमणकारी पौधारोपण को बर्बाद कर रहे हैं | अतिरिक्त फोर्स बुलाकर वन अमले ने पहले अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, फिर शांताराम, पांचा, अंजरी और बनाबाई को गिरफ्तार किया और वन कार्यालय ले आए | वन अधिकारी जब कागज़ी कार्रवाई कर रहे थे, उसी समय 40 से ज़्यादा अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया उन्होने महिला वन रक्षकों को पीटा और पत्थर से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया | और अपने चरो साथियों को छुड़ा ले गए | पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक सभी भाग चुके थे | 2 साल पहले भी रेणुका वन डिपो पर 100 से ज़्यादा अतिक्रमणकारी हमला कर अपना ट्रैक्टर छुड़ा ले गए थे,  तब शासकीय कार्य मे बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ था |   

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com