ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली 30 ट्रेनें दूसरे रूट से चलने पर 2 दिन लेट हुई नाराज़ यात्रियों ने स्टेशन पर प्रदर्शन किया, |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली 30 ट्रेनें डायवर्ट रूट से चल रही हैं ऐसे में कई ट्रेनें डेढ़ से दो दिन तक की देरी से आ रही हैं, होली के कारण लोग अपने अपने घर जा रहे हैं इसलिए ट्रेनों और स्टेशनों पर ज़्यादा भीड़ हो रही हैं |  होली पर घर जा रहे यात्रियों ने कोचुवेली – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन के गंतव्य तक डायवर्ट रूट पर चलाए जाने से नाराज़ होकर भोपाल रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया | इस कारण ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही | सोमवार को वेस्टर्न रेलवे रूट की कोचुवेली – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस दोपहर में 2:15 बजे 16312 भोपाल स्टेशन पहुंची,  तो यात्रियों ने प्रदर्शन किया| उन्होने कहा कि हमे ट्रेन मे सफर करते हुए दो दिन हो गए हैं | लेकिन अभी तक हम अपने ठिकानों तक नहीं  पहुंचे ट्रेन इतना लेट चल रही हैं कि अभी डेढ़ दिन ओर लग जाएगा | ट्रेन के तय रूट पर काम चल रहा हैं इस कारण ट्रेन को दूसरे रूट पर चलाने और दूसरी ट्रेनों को पासिंग  देने से कोचुवेली- श्रीगंगानगर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी गई हैं | ट्रेन देरी से चलने पर गुस्साए यात्रियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया | इसके पहले भी यात्रियों ने मंडीदीप में प्रदर्शन करते हुए ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोका मंडीदीप में तो कुछ यात्री रेल इंजन पर चढ़ गए तो कुछ रेल पटरी पर खड़े हो गए थे | मंडीदीप मे प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्टेशन स्टाफ ने यात्रियों को समझाया तब जाकर ट्रेन 15 मिनट बाद रवाना हो सकी | इधर भोपाल में स्टेशन मैनेजर एसएल मीणा ने प्लेटफार्म नंबर - 4 पर पहुँचकर यात्रियों को समझाइश दी | यात्रियों से कहा कि वह आगे के स्टेशनों पर मैसेज कर ट्रेन को प्राथमिकता के साथ चलवाने का प्रयास कर सकते हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com