ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : घर में चार्जिंग पर लगी ई - व्हिकल बैटरी में हुआ ब्लास्ट, महिला, बच्चा झुलसा |                 शिवपुरी : बैंक ने महिला के खाते से दूसरी महिला को 1.15 लाख दिए, केस दर्ज |                 शिवपुरी : चार साल की बच्ची घर में बने पानी के टैंक में डूबी, मौत |                मंदसौर : बात करने से मना किया तो युवकों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण |                रीवा : चोरी के शक में नाबालिग की कर दी पिटाई, घायल नाबालिग की अस्पताल में मौत |                खरगोन : खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी की मौत |                खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय का बाबू 7 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार |                  
11 करोड़ रु. की कॉलेज की ज़मीन पर अवैध कब्जे पर प्रशासन ने कार्रवाई कर जमीन को मुक्त कराया |

भोपाल  : भानपुर इलाक़े में एक कॉलेज की 11 करोड़ रुपए कीमत की ज़मीन पर भूमाफिया ने अवैध प्लॉंट काट दिए एसडीएम बैरागढ़ मनोज वर्मा ने बताया कि सर सैयद एजुकेशन एंड सोशल वेल्फेयर सोसायटी की ज़मीन पर पहले क्रिसेंट कॉलेज चलता था, वहाँ पर कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से 2218 हेक्टेयर भूमि पर खाटू श्याम नगर कॉलोनी के नाम पर छोटे-छोटे आकार के 250 प्लॉंट काटकर बेचे जा रहे थे | इस संबंध में कॉलोनी काट रहे पप्पू मेहरा नाम के व्यक्ति को नोटिस दिया गया था | लेकिन वह कोई सक्षम दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं करा सका इसके बाद प्रशासन द्वारा शुक्रवार को वैधानिक कार्रवाई की गई | यहाँ कॉलेज की जमीन पर फैंसिंग वाल बनाने के साथ बड़ा गेट भी लगा दिया गया था ज़िला प्रशासन ने इस अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन से गिरा दिया | पहले गेट को हटाया गया उसके बाद वहां बनी पक्की दीवार गिराई गई लगाए गए बोर्ड भी हटवाए ज़मीन को मुक्त कराया | इस ज़मीन का बाज़ार मूल्य कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार 11 करोड़ 31 लाख 18 हज़ार रुपए हैं | दो दिन में अवैध प्लॉंटिंग के खिलाफ प्रशासन ने चौथी कार्रवाई की हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com