ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
कथावाचक के यौन शोषण के डेढ़ साल बाद भोपाल पुलिस ने बयाना निवासी रेलवे कर्मचारी को हिरासत में लिया |

भोपाल/बयाना : भोपाल में रहने वाली 48 वर्षीय महिला यूट्यूबर पर कथावाचक हैं महिला ने बताया कि भक्तमंडल के सदस्यों के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से उसकी जान पहचान बयाना निवासी लोकेश शर्मा से भोपाल में एक कथा के दौरान हुई थी, लोकेश शर्मा कोटा रेल मंडल मे सिग्नल विभाग मे टेक्नीशियन का काम करता हैं |  महिला ने बताया कि 9 नवंबर 2021 को वह जोधपुर मे कथा सुनने भोपाल से जोधपुर जाने वाली ट्रेन से जा रही थी तभी लोकेश ने उसे फोन कर ट्रेन से कोटा मे उतार लिया कोटा मे लोकेश ने अपने क्वार्टर पर ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ मिला कर महिला को पिला दिया, उसके बाद लोकेश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया | महिला का आरोप हैं कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी थी | आरोपी के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताते हुए इस हनी ट्रैप का मामला बताया हैं |  दुष्कर्म के डेढ़ साल पुराने मामले में  भोपाल पुलिस शुक्रवार को भरतपुर के बयाना पहुंची, बयाना स्थित आवास से आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं | गिरफ्तारी के बाद आरोपी मीडिया से बचने के लिए अपना मुंह ढंककर पुलिस की कार में बैठ गया पुलिस आरोपी को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com