ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा : 5 मंज़िला हॉस्टल में रात में लगी आग 8 कोचिंग छात्र घायल |                मानपुर : सुधार के 4 घंटे बाद ही धमाके के साथ नर्मदा लाइन फूटी, दो मकान और सड़क बही |                श्योपुर : खेत में चरने गई गाय के मुंह में फटा बारूद, जबड़ा अलग हुआ |                इंदौर : राजस्व प्रकरण लंबित होने पर आरआई और पांच पटवारी निलंबित |                रीवा : 45 घंटे रेसक्यू के बाद भी नहीं बचा 6 साल का मयंक मिट्टी पत्थरों के बीच मिला शव |                नई दिल्ली : जेल में सरबजीत को मारने वाले की गोली मारकर हत्या |                मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा |                  
कारोबारी को फर्म मे पार्टनर बनाने का झांसा देकर 1.64 करोड़ की जालसाजी करने वाली दंपत्ती फरार |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) बैरागढ़ निवासी रवीश बंसल दो अन्य पार्टनर के साथ पावर सॉल्यूशन नाम से फर्म चलाते हैं, करीब 7 साल पहले उनकी मुलाक़ात अंबिका एसोसिएट की प्रोप्राइटर आभा सिंह और उनके पति अविनाश सिंह से हुई थी |  उन्होने बताया कि इंदौर में उनकी फर्म ने एमपीईबी का बड़ा कांट्रेक्ट लिया हैं, उन्हें अपने फर्म के लिए पार्टनर चाहिए | रवीश पार्टनरशिप के लिए तैयार हो गए तीन साल के अंदर अंदर उन लोगो ने पार्टनर बनाने के नाम पर रवीश से 1 करोड़ 64 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए पैसे लेने के बाद रवीश को किसी तरह का कोई लाभ नहीं दिया गया | लाभ नहीं मिलने पर जब रवीश ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन लोगो ने कहा कि कंपनी को ढाई करोड़ रुपए का फायदा हुआ हैं अगस्त 202 में आपको पैसे लौटा दिए  जाएंगे लेकिन जब अगस्त में भी पैसे नहीं आए तो रवीश ने दंपत्ती  से संपर्क करना चाहा लेकिन दोनों मालवीय नगर स्थित ऑफिस को खाली कर फरार हो चुके थे |  इस संबंध में रवीश ने अफसरों से शिकायत की थी, कारोबारी रवीश की शिकायत पर कोलार पुलिस ने दंपत्ती आभा सिंह व अविनाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं  |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com