ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते युवक ने घर मे सो रहे अपने साढ़ू भाई का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  कटारा हिल्स निवासी खूबीलाल अहिरवार सिक्योरिटी गार्ड था, उसकी बेटी का 15 मार्च को 12वीं का पेपर था, जिसका सेंटर गांधी नगर में आया था, खूबीलाल बेटी को एग्जाम दिलाने के लिए गांधी नगर आया था | बेटी को एग्जाम सेंटर में छोड़कर वह अपनी साली के घर शांति नगर आ गया था, उस समय घर मे उसका साढ़ू अजय अहिरवार उसकी पत्नी और बेटा मौजूद था | खूबीलाल बिना कुछ खाए पिए ज़मीन पर कपड़ा बिछाकर पल्ली ओढ़कर सो गया | इस बीच अजय पत्नी को डॉक्टर के पास दिखाने चला गया वापस आया तो देखा खूबीलाल सो रहा हैं, पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते अजय पर शैतान सवार हो गया और उसने एक बड़ा सा पत्थर लाकर खूबीलाल के सिर पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई | वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मजदूरी पर निकाल गया | खूबिलाल का मोबाइल बजने पर साली ने बाहर आकर उसे हिलाया तो शरीर मे कोई हरकत नहीं हुई उसने तुरंत खूबीलाल के परिवार वालों को कॉल किया परिजन खूबीलाल को कटारा हिल्स ले आए और सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तभी खूबीलाल की नाक से खून बहता देख कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी | परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जब गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत सिर में गंभीर चोट आने से हुई हैं | पुलिस ने जब संदेह के तौर पर अजय से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया | उसने बताया कि  उसे शक था कि उसकी पत्नी के साढ़ू भाई के साथ अवैध संबंध हैं, इतना ही नहीं, सास भी उसे ज़्यादा प्यार करती हैं | पुलिस ने हत्या करने वाले अजय अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com