ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
10वीं की छात्रा ने अपनी सहेली को मौत का जिम्मेदार बताकर फांसी लगाई |

भोपाल : गोविंदपुरा की विश्वकर्मा नगर बस्ती में रहने वाले मनोज प्रजापति की 17 वर्षीय बेटी कुसुम 10वीं की छात्रा थी, सोमवार की रात वह घर मे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी | परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने उसके पड़ोसी रोहित से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उसकी सहेली आराधना के पास गई हैं | जब पुलिस आराधना के घर पहुंची तो उसने बताया वह दूसरी सहेली आकांक्षा के यहा हैं, पुलिस ने आकांक्षा के घर से कुसुम को लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया | मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घरवालों ने कुसुम को फंदे पर लटका  देखा परिजन उसे फंदे से उतारकर एम्स ले गए,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | छात्रा के हाथ पर उसने अपनी सहेली आराधना का नाम लिखकर उसे मौत का जिम्मेदार बताया हैं | उसने लिखा हैं कि मैं आराधना से बहुत प्यार करती हूँ लेकिन वह मुझे नहीं समझती, पुलिस मामले की जांच मे जुटी हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com