ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
रमज़ान के मुबारक महीने में दाऊदी बोहरा समाज ने कुरान के 10 किरात वाली अनूठी ऑडियो किताब बांटी |

भोपाल : रमज़ान के बरकती महीने के शुरू होते ही सभी समुदाय के लोगो में खुशी की लहर झूम उठी हैं | इस मुबारक महीने की शुरूआती दौर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने अलीगंज स्थित अपने सामुदायिक केंद्र में “हफलात अल कुरान अल मजीद’ कार्यक्रम का आयोजन किया भोपाल के आमिल साहब शेख जोहर शाकिर ने रमज़ान का महत्व बताते हुए परस्पर भाईचारे का पैगाम दिया | मुस्लिम समाज की शख़्सियतों को समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन के साहबजादे शहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन द्वारा संकलित पवित्र कुरान के लगभग दस प्रकार के किरात (पाठ) की एक अनूठी ऑडियो किताब बांटी गई | इसमें 10 किरात हैं और हर पेज में एक क्यूआर कोड हैं, ये पेज क्यूआर कोड से खुलते हैं | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमीयत उलमा -ए- हिन्द मध्यप्रदेश के अध्यक्ष मौलाना हाजी हारून थे | उन्होने कुरान के कार्यक्रमों के आयोजन और इस्लाम के सिद्धांतों के पालन के लिए बोहरा समुदाय की सराहना की, उन्होने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं, पिछले चार महीनों में भोपाल में दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा आयोजित यह दूसरा ‘हफलात अल कुरान अल मजीद’ कार्यक्रम हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com