ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राहुल गांधी की सांसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, मशाल रैली निकालकर विरोध जताया |

भोपाल : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में भोपाल सहित प्रदेशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए | शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के अलावा एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस द्वारा आनन-फानन में प्रदर्शन करने की योजना को अंजाम दिया गया | शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृव्य में सेकंड स्टॉप पर प्रदर्शन किया गया | एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृव्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से व्यापंम चौराहे तक मशाल रैली निकालकर विरोध जताया | यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृव्य में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन को रोका लेकिन जैसे ही जीआरपी के जवान वहां पहुंचे सभी प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए | वहीं कमलनाथ ने राहुल गांधी के पक्ष में कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचा हैं, जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई हैं, उससे  साफ पता चलता हैं कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती हैं, सरकार उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से अलग करने के रास्ते खोज रही हैं | वहीं नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो किया हैं उसके लिए पिछड़ा वर्ग के लोग उन्हे कभी माफ नहीं करेंगे राहुल ने देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ओबीसी आबादी का सार्वजनिक तौर पर अपमान किया हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश और ओबीसी का मान हैं, मोदी सरनेम को लेकर जो बाते राहुल ने कही हैं वो नाकाबिले बर्दाश्त थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com