ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बैंक में रकम जमा करने आई बुजुर्ग महिला को 20 हज़ार रु. प्रतिमाह ब्याज देने का लालच देकर बैंककर्मी ने ठगे 10 लाख रुपए |

भोपाल : 73 वर्षीय लखविंदर कौर वर्ष 2013 में बांबे मर्केटाइल बैंक की पीरगेट ब्रांच में 10.25 लाख रुपए बतौर एफडी में जमा कराने पहुंची थी,बैंक में उन्हें बैंककर्मी मोहम्मद हसन मिला | हसन ने बुजुर्ग महिला से कहा कि बैंक इन पैसों का ब्याज बहुत कम दे रहा हैं वह नगर-निगम के ठेके लेता हैं, रकम ठेके में लगाने से वह हर महीने 15 से 20 हज़ार रुपए प्रतिमाह ब्याज के रूप में बुजुर्ग को देगा | बुजुर्ग महिला उसके झांसे मे आ गई और हसन को अपने पैसे दे दिए हसन ने 10.25 लाख रु. लेकर अपने खाते के 11 सेल्फ चेक दे दिए | हसन ने कुछ दिन तो महिला को राशि दी फिर हसन ने जुलाई 2019  से लखविंदर को कोई राशि नहीं दी | उन्होने अगस्त 2020 में थाना कोहेफिज़ा में लिखित शिकायत की तब हसन उनके घर पहुंचा और गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी | महिला की शिकायत पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तब महिला ने गृह मंत्री से शिकायत की,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की तो हसन 8000 रु. प्रतिमाह देने को तैयार हो गया उसने महिला से लिखित समझौता कर अपने 11 शेयर और चैक वापस ले लिए 18,000 रु. देने के बाद उसने राशि देना बंद कर दी तब महिला ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था | कोर्ट के आदेश पर बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी करके ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com