ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
दुकान मालिक ने शराब के लिए दुकान देने से मना किया नियम विरुद्ध सड़क किनारे बेची जा रही शराब |

भोपाल : शाहपुरा के मनीषा मार्केट की शराब दुकान बिट्टन मार्केट समूह में आती हैं शराब दुकान संचालक इम्तियाज़ खान ने दुकान किराए पर लेने के लिए 30 करोड़ में दोनों दुकानों का ठेका लिया हैं, लेकिन अब दुकान मालिक ने दुकान किराए से देने को मना कर दिया हैं | दुकान न मिलने की वजह से इम्तियाज़ खान ने सड़क किनारे टेंट लगाकर शराब बेचना शुरू कर दिया हैं | ऐसा पहली बार हुआ हैं जब टेंडर लेने वाला कोई शराब कारोबारी इस तरह टेंट लगाकर शराब बेच रहा हैं | नियमानुसार दुकान के बाहर इस तरह शराब नहीं बेची जा सकती इस शराब कारोबारी पर खुले में शराब बेचने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी | नोटिस जारी कर उसे सूचित किया जाएगा कि  वह तय अवधि में कहीं भी दुकान खोल सकता हैं, अगर इसके बाद भी कहीं और दुकान नहीं खोलता तो लाइसेंस रद्द किए जाने की कार्रवाई की जाएगी | शहर की 90 मे से 10 से ज़्यादा दुकानों का विरोध रहवासियों ने किया था, इनमें से अयोध्या नगर, मिसरोद और बरखेड़ी पठानी की 3 दुकानों में ताले डल चुके हैं, सबसे ज़्यादा घाटे में जाने वाली पटेल नगर की दुकान लोगों के विरोध के कारण खुल ही नहीं सकी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com