ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पवार बोले भाजपा आदिवासियों के हित के लिए कोई काम नहीं करती दिग्विजय ने कांग्रेस को आदिवासियों की हितैषी पार्टी बताया |

सिवनी : रविवार को हुए आयोजित बिरसा ब्रिगेड के आदिवासी सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ भाजपा आरएसएस पर जमकर हमला बोला | शरद पवार ने कहा कि भाजपा आदिवासी प्रेम का सिर्फ दिखावा करती हैं, वह आदिवासियों के हित  में कोई काम नहीं करती उन्होने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनआंदोलन खड़ा करने की बात भी कही, वहीं दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को आदिवासियों की हितैषी पार्टी बताया उन्होने आदिवासी दिवस पर छुट्टी, कर्मचारियों के प्रमोशन आदि की बात कही हालांकि कांग्रेस के सूरत में आयोजन के चलते दिग्विजय को सिवनी दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा | इससे पहले दिग्विजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोहन भागवत और भाजपा जिस हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं उसके नक्शे में अफगानिस्तान, पाकिस्तान सहित अन्य देश आते हैं, ऐसे में वह स्थिति स्पष्ट करें | भाजपाई संविधान की शपथ लेते हैं और बात हिन्दू राष्ट्र की करते हैं वे पहले इस्तीफा दें |      

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com