ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस हारी हुई 66 सीटों पर करेगी ज़्यादा फोकस |

भोपाल : कांग्रेस चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उन 66 सीटों पर अधिक फोकस करेगी जो पहले पाँच विधानसभा चुनावों में लगातार हारती रही हैं, कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की पहली बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हारी हुई सीटों पर वह लगातार पहुँच रहे हैं | सोमवार शाम को तीन घंटे चली बैठक में कमेटी में शामिल सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए नाथ ने कहा कि हारी हुई सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि उन्हें चुनाव की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके बाकी सीटें जहां मजबूत रहे हैं वहां भी दौरे शुरू करेंगे | पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में शामिल सभी सदस्य भी विधानसभा सीटों पर पहुँचकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगो के घरों तक पहुंचे, साथ ही 7 महीने बाद सरकार बनने पर 300 रु. में 300 यूनिट बिजली, गैस सिलेंडर पर 500 रु. और लाड़ली बहना योजना के 1500 रु. दिए जाने के हमारे वचन पत्र के वादों को जनता तक पहुंचाए | पीसीसी चीफ ने कहा कि जो भी पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं वे प्रयास करें कि बाकी सीटों पर ध्यान देकर चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाए | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सब पार्टी पदाधिकारी प्रयास करें कि जिन सीटों पर पार्टी जीतती रही हैं वहां दौरे करें और ब्लॉक लेवल तक पहुँचने का प्रयास करें |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com