ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मानव संग्रहालय में नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया तीन बेरोजगारों से ऐंठे 12.20 लाख रुपए, जालसाजी में 3 महिलाएं भी शामिल |

भोपाल : 27 वर्षीय लोकेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में वह कम्प्यूटर सीखने के लिए हिना परवीन के पास गया था | तभी हिना ने उसे बताया कि उसकी मानव संग्रहालय में अच्छी जान पहचान हैं और वह नौकरी भी लगवा सकती हैं उसकी झूठी बातों पर भरोसा कर लोकेंद्र ने अपने दो दोस्तों के लिए भी नौकरी लगवाने की बात कही उन्हें टिकट मेकर के पद पर भर्ती करवाने का झांसा दिया गया | आरोपियों ने उन तीनों कों फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया | जब  यह नियुक्ति पत्र लेकर मानव संग्रहालय पहुंचे तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ | नौकरी लगवाने का झांसा देकर  आरोपियों ने तीन बेरोजगार को 12.20 लाख रुपए की चपत लगाई | हिना ने अपने साथियों, इमरान, ज़ीनत, फराज, उजमा और जहीरुद्दीन के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम  दिया | जब तीनों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उन्हें टालते रहे, पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com