ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भविष्य निधी घोटाले में उषा के लॉकर से मिले सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ |

उज्जैन : केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में कर्मचारियों की भविष्य निधि के 15 करोड़ रुपए की राशि के गबन के मामले में पुलिस ने कुछ नए खुलासे किए हैं | गबन कांड में पुलिस ने दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, एसआईटी  ने बताया कि जेल प्रहरी रिपुदमन सिंह ने सिर्फ डीपीएफ में  ही नहीं बल्कि ट्रेजरी से जुड़े चार अन्य हेड जीपीएफ, वेतन एडवांस और एमपीटीसी हेड से भी जमकर पैसा निकाला हैं | सभी में फर्जी आवेदन, बिल लगाकर इतने बड़े कांड को अंजाम दिया गया हैं, एसआईटी ने बताया कि अभी तो जांच लंबी चलेगी और न सिर्फ आरोपी बढ़ेंगे, बल्कि गबन का आंकड़ा भी बढ़ेगा | एसपी सचिन शर्मा ने गिरफ्तार पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज के सेठीनगर एसबीआई शाखा के बैंक लॉकर से जब्त गोल्ड व प्रॉपर्टी का खुलासा भी किया लॉकर से 3 किलो 718 ग्राम सोना, 3 किलो 144 ग्राम चाँदी और चार प्लॉंट व भोपाल में फ्लैट बुकिंग के 24 लाख रुपए मिले | जबकि जेल प्रहरी रिपुदमन सिंह से एक प्लॉंट की रजिस्ट्री, एक कार और आभूषण जब्त किए गए हैं | उषा के करीबी जगदीश परमार से सवा लाख रुपए तथा सटोरिए धर्मेन्द्र उर्फ रामजाने परमार से एक हज़ार की जब्ती की हैं |  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com