ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस की नई पहल : अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अब रिहाई के बाद भी बदमाशों पर नज़र रखेगी बदमाशों की काउंसलिंग भी की जाएगी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  पुलिस ने अब एक नई पहल का आगाज किया हैं पुलिस कमिशनरेट भोपाल में एक नई व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी जिसमें पुलिस द्वारा जेल से रिहा हुए बदमाशों पर नज़र रखी जाएगी कि उनकी जीवन शैली कैसी चल रही हैं | अब तक पुलिस जेल से रिहा हुए अपराधियों का रिकॉर्ड रखती थी, लेकिन अब पुलिस के पास यह जानकारी भी होगी कि रिहा हुआ बदमाश क्या कर रहा हैं, किन लोगों की संगत में हैं, किस हाल में रह रहा हैं | बदमाशों को समझाइश भी दी जाएगी अगर बदमाश किसी और जिले का हैं तो संबंधित जिले के एसपी को सूचना दी जाएगी | पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 90 प्रतिशत  अपराधी  जेल से बाहर आने के बाद भी अपराधों से बाज़ नहीं आते कई अपराधी आदतन होते हैं जो जेल से छूटने के बाद अपराध करते ही हैं पुलिस की नजर गंभीर अपराध और धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर ज़्यादा रहेगी ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी | इसके लिए निगरानी सेल बनाई जाएगी सेल द्वारा जेल से रिहा हुए बदमाशों की जानकारी जुटाई जाएगी | पुलिस के पास पूरा रिकॉर्ड होगा कि जेल से बाहर आने के बाद बदमाश क्या कर रहे हैं उसे अपराध से दूर रखने के लिए उसकी काउंसलिंग भी की जाएगी | अफसरों का मानना हैं कि रिहाई के बाद बदमाशों पर नज़र रखने से अपराधों में कमी आएगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com