ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कीटनाशक मिली ताड़ी पीने से गईं तीन जानें, बच्चों सहित 13 लोग अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे |

आलीराजपुर/ धार : मप्र में जहरीली ताड़ी ने महिला सहित तीन लोगों की ज़िंदगी छीन ली, दरअसल झाड़मलिया में रहने वाले हेलसिंह के यहां महिला काली बाई व उसका बेटा हषरु थे मां बेटा नुक्ते का कार्यक्रम होने से यहां आए थे | इस कारण हेलसिंह गांव से ही 5 लीटर ताड़ी लेकर आया था | सभी लोग साथ में बैठकर ताड़ी पी रहे थे तीन गिलास पीने के कुछ देर बाद सभी बेहोश होने लगे | परिवार के रूमालसिंह सहित अन्य सदस्य नसरु को टांडा लेकर गए थे, जहां पर नसरु को मृत घोषित कर दिया | एक महिला को इलाज के लिए झाबुआ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई | काली बाई की मौत इलाज के दौरान धार अस्पताल में हुई | 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं इनमें बच्चे भी शामिल हैं | पीएम करने वाले डॉक्टर वीरभान मुवेल ने बताया कि प्रारंभिक रूप से कीटनाशक पीने से मौत होना सामने आया हैं | आशंका हैं कि ताड़ी में कीटनाशक मिला होगा या फिर वह किसी कारण से जहरीली हो गई होगी जिसके कारण महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com