ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ग्रामीण आवास योजना के तहत बंजारों के लिए बनाए गए नए मकानों के प्लास्टर उखड़ते देख विधायक ने नाराजगी जताई निगम अफसर को लगाई फटकार |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  आदमपुर छावनी के पास अर्जुन नगर की बंजारा बस्ती में नगर निगम के घटिया निर्माण की पोल खुल गई हैं, मंगलवार दोपहर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा निर्माण कार्य देखने पहुंचे तो उखड़ता नया फर्श देखकर भड़क गए उन्होने फर्श के प्लास्टर को हाथ से छुआ तो वह उखड़ने लगा सीलिंग भी टूट रही थी, और दरवाज़ो के कोने का प्लास्टर भी हाथ से छूने पर ही बिखर गया | नए बने मकानों में सीपेज भी इतना था कि अंदर की दीवारें गीली नज़र आ रही हैं | विधायक ने घटिया निर्माण देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए सब इंजीनियर विकास मरकाम से कहा कि कितना खाओगे ठेकेदार से इतनी दोस्ती करोगे कि घटिया निर्माण करने पर भी कुछ न कहो | उन्होने कहा अगर ये घर तुमको दे दिए जाएं तो क्या तुम इनमें रहना पसंद करोगे ? विधायक ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा तुमको अलॉंट करवाते हैं यह मकान तुम रहोगे यहां ? इस पर निगम अफसर ने सुधार कराने का भरोसा दिलवाया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com