ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मप्र सहित चारों महानगरों की कॉलोनियों का होगा सर्वे बिल्डिंग परमिशन में गड़बड़ी व अवैध कार्य की जांच की जाएगी |

भोपाल : मप्र के चारों महानगरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर की एक-एक कॉलोनी का पहले फिजिकल सर्वे कराया जाएगा इसमें देखा जाएगा कि बिल्डिंग परमिशन में गड़बड़ी या कोई अवैध कार्य तो नहीं हुआ हैं, इसी से अवैध निर्माण या गड़बड़ियों का सही आकलन होगा | भोपाल में अरविंद विहार और बाग मुगलिया का क्षेत्र फिजिकल सर्वे के लिए चुना गया हैं, इसी तरह इंदौर में वार्ड 42 साकेत नगर व आसपास जबलपुर में वार्ड 35 विजय नगर व आसपास तथा ग्वालियर में वार्ड 60 ( विंडसर हिल, न्यू कलेक्टोरेट एरिया, सिरोल से सिंधिया नगर ) चुना गया हैं | मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने हाल ही में नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों के साथ इस मामले में रिव्यू किया था | इसी के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सर्वे शुरू हो गया हैं, नगरीय विकास विभाग को 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट देनी हैं | वर्तमान में एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा हैं, जिसमें 5000 वर्ग फीट या इससे अधिक जमीन पर बिल्डिंग परमिशन के आधार पर हुए निर्माण कार्यों की पड़ताल हो रही हैं, इसके तहत अभी तक तकरीबन 9 से 10 हज़ार नोटिस जारी हो चुके हैं | ये नोटिस जीआईएस सर्वे, ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमिशन पोर्टल, प्रॉपर्टी टैक्स व आईडी के आधार पर दिए गए थे | इस अभियान के बीच पायलट सर्वे का नया निर्णय लिया गया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com